1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक हलचल हुई और वोडाफोन आइडिया के शेयर करीब 9% हो गए रॉकेट, DoT की इस पहल का दिखा जोरदार असर

एक हलचल हुई और वोडाफोन आइडिया के शेयर करीब 9% हो गए रॉकेट, DoT की इस पहल का दिखा जोरदार असर

 Published : Jan 09, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 12:48 pm IST

इससे पहले, 31 दिसंबर 2025 को कैबिनेट ने वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत दी थी। तब कंपनी की ₹87,695 करोड़ AGR देनदारी फ्रीज कर दी गई थी, और भुगतान योजना FY32 से FY41 तक तय की गई थी।

पिछले छह महीनों में Vi के शेयरों में 64% की तेजी देखी गई है।- India TV Hindi
पिछले छह महीनों में Vi के शेयरों में 64% की तेजी देखी गई है। Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea यानी Vi के शेयर शुक्रवार सुबह शुरुआती कारोबार में लगभग 9% तक उछल गए। इसका मुख्य कारण कंपनी की AGR यानी Adjusted Gross Revenue देनदारियों के निपटारे का नया टाइमलाइन सामने आना है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में कहा कि उसे डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम यानी DoT की तरफ से AGR देनदारी संबंधी राहत मिली है। इस घोषणा के बाद Vi के शेयर ₹11.50 से बढ़कर ₹12.51 तक पहुंच गए, जो कि 8.7% की तेजी दर्शाता है।

वोडाफोन आइडिया की AGR पुनर्भुगतान योजना

वोडाफोन आइडिया ने बताया कि DoT ने दिसंबर 2025 तक की AGR देनदारी पर छह साल के लिए फ्रीज कर दी गई है। यह फ्रीज मुख्य राशि, ब्याज और जुर्माने सभी पर लागू होगा। दिसंबर 2025 तक Vodafone Idea की कुल AGR देनदारी ₹87,695 करोड़ थी।

भुगतान योजना इस प्रकार है

मार्च 2026 से मार्च 2031 तक: कुल ₹744 करोड़ प्रति वर्ष, यानी सालाना अधिकतम ₹124 करोड़।

मार्च 2032 से मार्च 2035 तक: ₹100 करोड़ प्रति वर्ष।
मार्च 2036 से मार्च 2041 तक: शेष AGR देनदारी को समान वार्षिक किस्तों में चुकाया जाएगा।
कंपनी ने यह भी बताया कि DoT एक समिति बनाएगा, जो AGR देनदारी का पुनर्मूल्यांकन करेगी। समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

इससे पहले, 31 दिसंबर 2025 को कैबिनेट ने वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत दी थी। इसके तहत कंपनी की ₹87,695 करोड़ AGR देनदारी फ्रीज कर दी गई थी, और भुगतान योजना FY32 से FY41 तक तय की गई थी।

शेयरों का हाल और वित्तीय सुधार

पिछले छह महीनों में Vi के शेयरों में 64% की तेजी देखी गई है। इसका मुख्य कारण निवेशकों की यह उम्मीद है कि AGR का समाधान कंपनी की वित्तीय स्थिति को स्थिरता देगा। कंपनी के लाभ-हानि (P&L) आंकड़े भी सुधर रहे हैं। नुकसान कम हो रहे हैं और ऑपरेशनल सुधार दिख रहे हैं। ARPU यानी Average Revenue Per User बढ़कर ₹180 हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹166 था। इसका मतलब है कि कंपनी अपने ग्राहकों से बेहतर राजस्व जुटा रही है और ग्राहक आधार में भी सुधार हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा