Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! क्या आधार अपडेट नहीं किया तो ब्लॉक हो जाएगा YONO ऐप?

SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! क्या आधार अपडेट नहीं किया तो ब्लॉक हो जाएगा YONO ऐप?

अगर आपके पास भी भारतीय स्टेट बैंक के नाम से ऐसा कोई मैसेज आया है तो सबसे पहले उस वॉट्सऐप अकाउंट को रिपोर्ट करें और गलती से भी उस APK फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल न करें।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Jan 06, 2026 05:48 pm IST, Updated : Jan 06, 2026 05:48 pm IST
sbi, sbi yono, sbi yono app, sbi yono mobile app, yono, yono app, yono mobile app, state bank of ind- India TV Paisa
Photo:PTI भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की सलाह

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- SBI (भारतीय स्टेट बैंक) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए भी बहुत जरूरी है। दरअसल, एसबीआई के ग्राहकों को उनके वॉट्सऐप पर भारतीय स्टेट बैंक के नाम से एक मैसेज मिल रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अगर एसबीआई ग्राहकों ने अपना आधार अपडेट नहीं किया तो उनका एसबीआई योनो मोबाइल ऐप ब्लॉक हो जाएगा। इस मैसेज के साथ एक APK फाइल भी भेजी जा रही है। मैसेज में ग्राहकों को इस एपीके फाइल को इंस्टॉल करने के लिए भी कहा जा रहा है।

वॉट्सऐप पर फर्जी अकाउंट से भेजा रहा है मैसेज

अगर आपके पास भी भारतीय स्टेट बैंक के नाम से ऐसा कोई मैसेज आया है तो सबसे पहले उस वॉट्सऐप अकाउंट को रिपोर्ट करें और गलती से भी उस APK फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल न करें। जी हां, एसबीआई ग्राहकों के वॉट्सऐप पर भेजा जा रहा ये एक फेक मैसेज है, जिसके जरिए लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहकों को इस तरह का कोई मैसेज नहीं भेज रहा है। ये एक फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट है, जिससे ग्राहकों को ऐप ब्लॉक करने का डर दिखाकर उन्हें APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने का दबाव बनाया जा रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की सलाह

भारतीय स्टेट बैंक ने खुद अपने ग्राहकों के लिए एक पोस्ट शेयर किया है और उनसे किसी भी तरह की APK फाइल से दूर रहने की सलाह दी है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एपीके फाइल पर क्लिक करने से आपके बैंक खाते में जमा सारे पैसों को दूसरे खातों में ट्रांसफर किया जा सकता है। एसबीआई ने कहा है कि किसी भी APK फाइल पर न तो क्लिक करें, न डाउनलोड करें और न ही अपडेट करें। एसबीआई ने सिर्फ गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है। एसबीआई के अलावा, PIB Fact Check ने भी इस पूरे मामले पर एक पोस्ट शेयर किया है। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement