जो रूट बनाम सचिन तेंदुलकर, 163 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
जो रूट बनाम सचिन तेंदुलकर, 163 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है, जिसमें सभी को ये उम्मीद है कि वह सचिन तेंदुलकर जो पहले नंबर पर हैं, उन्हें पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाएंगे।
Published : Jan 08, 2026 01:42 pm IST, Updated : Jan 08, 2026 01:42 pm IST
1/6Image Source : AP/Getty
जो रूट को लेकर सभी को ऐसी उम्मीद थी कि वह एशेज 2025-26 सीरीज में सचिन तेंदुलकर को सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाएंगे, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। रूट इस सीरीज में 400 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। वहीं अभी वह सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से दूर हैं। ऐसे में हम आपको जो रूट और सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP/Getty
जो रूट ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 160 मैच खेले हैं तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। ऐसे में हम आपको जो रूट और सचिन तेंदुलकर का 163-163 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। जो रूट ने 163 टेस्ट मैचों की 298 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 51.07 के औसत से 13943 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 163 टेस्ट मैचों की 267 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 55 के औसत से 13091 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP/Getty
जो रूट और सचिन तेंदुलकर दोनों ही टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। जो रूट के बल्ले से 163 टेस्ट मैचों में 41 शतकीय और 66 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। सचिन तेंदुलकर का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 163 टेस्ट मैचों में 54 अर्धशतकीय और 44 शतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP/Getty
जो रूट का 163 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 262 रनों की है। वहीं सचिन तेंदुलकर का 163 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह नाबाद 248 रनों की पारी है।
5/6Image Source : AP/Getty
जो रूट और सचिन तेंदुलकर का 163 टेस्ट मैचों के बाद डक पर आउट होने के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें रूट आगे हैं। रूट 163 टेस्ट मैचों में 15 पारियों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे हैं। सचिन तेंदुलकर 163 टेस्ट मैचों में 14 पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए थे।
6/6Image Source : AP/Getty
जो रूट और सचिन तेंदुलकर दोनों का 163 टेस्ट मैचों में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें रूट के बल्ले से 1492 चौके और 46 छक्के देखने को मिले हैं। सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 163 टेस्ट मैचों में 1707 प्लस चौके और 54 छक्के देखने को मिले थे।