1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मूली में कौन सा विटामिन होता है, नहीं खाने वाले जरूर जान लें इसके फायदे

मूली में कौन सा विटामिन होता है, नहीं खाने वाले जरूर जान लें इसके फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 09, 2026 03:44 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 03:44 pm IST

Mooli Me Vitamin: सर्दियों में लोग मूली का सलाद, पराठे और सब्जी बनाकर खाते हैं। लेकिन कुछ लोग मूली का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। जानिए मूली में कौन सा विटामिन होता है?

मूली में विटामिन- India TV Hindi
मूली में विटामिन Image Source : FREEPIK

मूली गाजर को हल्के में लेने वाले जाने लें कि इन सब्जियों को खाने से क्या फायदे मिलते हैं। मूली सर्दियों में खायी जाने वाली सब्जी है। लोग मूली को सलाद के रूप में, पराठे बनाकर और मूली की सब्जी बनाकर खाते हैं। सफेद रंग की मूली फाइबर और विटामिन से भरपूर है। मूली को पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इसे खाने से मोटापा भी कम होता है। मूली खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। जान लें मूली में कौन सा विटामिन होता है और इसे खाने के क्या फायदे हैं?

मूली में विटामिन (Vitamin In Radish)

  • मूली खाने से शरीर को विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए मिलता है।

  • मूली में विटामिन बी6 और विटामिन K भी पाया जाता है जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

  • मूली खाने से फोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स भी भरपूर मिलता है।

  • मूली पोटेशियम का भी अच्छा सोर्स है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

  • वजन कम करने के लिए भी मूली अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसमें भरपूर फाइबर होता है।

  • मूली में जिंक और फास्फोरस जैसे जरूरी मिनरल पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं।

  • मूली खाने से स्किन हेल्दी रहती है क्योंकि ये कोलेजन बढ़ाने में मदद करती है।

  • मूली खाने से कब्ज दूर होती है और शरीर में रेड ब्लड सेल्स तेजी से बढ़ने लगती हैं।

मूली खाने के फायदे (Radish Benefits)

  1. सर्दियों में अगर आप रोजाना मूली खाते हैं तो इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है। मूली लिवर और किडनी के लिए भी फायदेमंद है और इन्हें क्लीन करने का काम करती है। लिवर और किडनी की सेहत में सुधार लाने के लिए मूली का सेवन करें। 

  2. फाइबर से भरपूर मूली कब्ज की पुरानी समस्या को भी दूर भगा देती है। पाइल्स के मरीज के लिए मूली बहुत फायदेमंद होती है। आंत के माइक्रोबायोम में लाभकारी बैक्टीरिया को पोषण देने का काम करती है।

  3. डायबिटीज़ मरीजों के लिए भी मूली फायदेमंद सब्जी है। इसे खाने से ब्लड में शुगर का लेवल कम होता है। मूली में कैलोरी न के बराबर होती हैं, इससे मोटापा भी कम होता है।

  4. जिन लोगों का बीपी हाई रहता है उन्हें खाने के साथ मूली जरूर खानी चाहिए। मूली में एंथोसायनिन हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

  5. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मूली मदद करती है। इसके अलावा मूली में ग्लूकोसिनोलेट्स होता हैं जो कैंसर से बचाने में भी मदद करता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।