1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गाजर चुकंदर की कांजी पीकर घटाएं वजन, इम्यूनिटी होगी मजबूत, जान लें कांजी के फायदे

गाजर चुकंदर की कांजी पीकर घटाएं वजन, इम्यूनिटी होगी मजबूत, जान लें कांजी के फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 09, 2026 11:10 am IST,  Updated : Jan 09, 2026 11:10 am IST

Carrot Beetroot Kanji For Weight Loss: वजन घटाने के लिए ठंड में कई सब्जियां आती है। सर्दियों में गाजर और चुकंदर की कांजी बनाकर पी सकते हैं। इससे वजन घटाना आसान होगा और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।

वजन घटाने के लिए कांजी - India TV Hindi
वजन घटाने के लिए कांजी Image Source : FREEPIK

ठंड में लोग ज्यादा खाते हैं लेकिन हमारा शरीर खुद को गर्म करने के लिए काफी कैलोरी खर्च करता है। सर्दियों को वजन घटाने के लिए अच्छा माना जाता है। इस मौसम में ऐसी कई सब्जियां आती हैं जो आपको तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकती है। मोटापा कम करने में गाजर और चुकंदर अहम रोल प्ले करते हैं। गाजर और चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं। इनका जूस बनाकर पी सकते हैं या गाजर और चुकंदर की कांजी बनाकर भी पी सकते हैं। गाजर चुकंदर की कंजी एक कैलोरी फ्री ड्रिंक है जिससे तेजी से वजन कम हो सकता है। कांजी एक फर्मेन्टड ड्रिंक होता है जिसे सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में लोग पीते हैं। इसमें पड़े मसाले और हर्बस शरीर को हेल्दी रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 

कांजी के फायदे

कांजी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है जो वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है। चुकंदर और गाजर को साथ में मिलाकर कांजी के रूप में पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गाजर रोग से लड़ने वाले विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कोशिकाओं के मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से लड़ते हैं। वहीं चुकंदर एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरपूर है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। ये दोनों सब्जियां वजन घटाने में असरदार साबित होती हैं।

वजन घटाने के लिए कांजी 

वजन घटाने के लिए आप सुबह कांजी पी सकते हैं। कांजी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और शरीर पर जमा चर्बी कम होने लगेगी। कांजी एक जीरो कैलोरी फूड है। इसमें पड़े मसाले इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं। इसे गट हेल्थ में सुधार आता है जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाते हैं।

गाजर चुकंदर की कांजी कैसे बनाएं

इसके लिए करीब 5 गाजर को छीलकर पतले लंबे टुकड़ों में काल लें। 2 चुकंदर को भी छीलकर बारीक काट लें। 10 कप उबला हुआ पानी लें। इसमें 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच सरसों पाउडर, स्वादानुसार काला नमक, 5 चम्मच राई पाउडर डालकर सारी चीजों को मिक्स कर दें। इसे चीनी मिट्टी या कांच के जार में स्टोर करें। ढक्कन लगाकर 5 दिन के लिए धूप में रखें और रोज इसे 1-2 बार हिला दें। समय पूरा होने के बाद चेक करें। कांजी का स्वाद खट्टा है तो ये फर्मेंट हो चुकी है। आप इसे पी सकते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।