1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishchik Rashifal 10 January 2026: घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें, वृश्चिक राशि के एक्टिंग फील्ड से जुड़े को मिलेगा बड़ा ऑफर

Vrishchik Rashifal 10 January 2026: घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें, वृश्चिक राशि के एक्टिंग फील्ड से जुड़े को मिलेगा बड़ा ऑफर

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 09, 2026 06:52 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 06:52 pm IST

Vrishchik Rashifal 10 January 2026: वृश्चिक राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। करियर और बिजनेस में सफलता के योग हैं, प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। मनोरंजन पर खर्च होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पढ़िए 10 जनवरी 2026 वृश्चिक राशिफल।

Vrishchik Rashifal 10 January 2026- India TV Hindi
10 जनवरी 2026 वृश्चिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Vrishchik Rashifal 10 January 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 10 जनवरी 2026 का दिन आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और सकारात्मक परिणामों का संकेत दे रहा है। आप अपने लक्ष्यों को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर और सक्रिय रहेंगे। करियर, व्यापार और निजी जीवन तीनों ही क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने का अवसर मिलेगा। साथ ही दिन की भागदौड़ में सतर्कता और समझदारी अपनाना भी जरूरी रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानिए अपना दैनिक राशिफल। 

घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आज आपमें सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। 

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 10.100 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।