1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मालदीव में तापसी पन्नू बहन और बॉयफ्रेंड संग कर रही हैं मस्ती, शेयर किया डांस वीडियो

मालदीव में तापसी पन्नू बहन और बॉयफ्रेंड संग कर रही हैं मस्ती, शेयर किया डांस वीडियो

 Published : Oct 13, 2020 11:28 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 11:35 pm IST

तापसी पन्नू ने एक वीडियो बनाया है जिसमें उनकी बहनों के साथ उनके बॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं।

TAAPSEE PANNU- India TV Hindi
मालदीव में तापसी पन्नू बहन और बॉयफ्रेंड संग कर रही हैं मस्ती Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEEPANNU

बॉलीवुड एक्ट्रेस मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची थीं, तापसी अपनी बहनों और बॉयफ्रेंड के साथ मालदीव में थीं, और अब वहां से निकल चुकी हैं। मालदीव में पन्नू सिस्टर्स ने खूब मस्ती की। तापसी लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहीं, जिसमें उनके बॉयफ्रेंड भी नजर आए। तापसी का एक वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है।

तापसी पन्नू ने एक वीडियो बनाया है जिसमें उनकी बहनों के साथ उनके बॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। ''रसोड़े में कौन था'' से मशहूर हुए रैपर यशराज मुखाटे के एक मिक्स सॉन्ग पर पन्नू सिस्टर्स डांस करती दिख रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि सबने अपना वेकेशन खूब एन्जॉय किया। वीडियो के कैप्शन में तापसी ने लिखा है- तो पन्नूज मालदीव में क्या कर रही हैं?

बता दें कि तापसी पन्नू जहां एक तरफ वकेशन में क्वालिटी टाइम बिता रही थीं वही इस दौरान वो वजन घटाने में भी लगी हैं। तापसी अपनी अपकमिंग मूवी  रश्मि रॉकेट के लिए वजन घटाने में लगी हैं। इस फिल्म का पहला लुक रिलीज हो चुका है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन