1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू को कहा गया फीमेल आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

तापसी पन्नू को कहा गया फीमेल आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

 Published : Feb 16, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 01:27 pm IST

तापसी पन्नू को 'सांड की आंख' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया है। जिसके बाद उन्हें कुछ लोगों ने फीमेल आयुष्मान खुराना कहा। तापसी ने जवाब में कही ये बात।

taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू

फिल्मफेयर अवार्ड 2020 शनिवार को गुवाहाटी में हुए हैं। 65वें फिल्मफेयर अवार्ड में तापसी पन्नू को 'सांड की आंख' के लिए क्रिटिक च्वाइस ऑफ बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया है। तापसी के साथ भूमि को भी यह अवार्ड मिला है। तापसी को अवार्ड मिलने के बाद सोशल मीडिया पर फीमेल आयुष्मान खुराना कहा गया। जिसका उन्होंने इस अंदाज में जवाब दिया है।

एक यूजर ने तापसी पन्नू की अवार्ड लेते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा-पॉवरहाउस तापसी पन्नू को शुभकामनाएं, हमारे बॉलीवुड की फीमेल आयुष्मान खुराना।

तापसी ने इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा-बॉलीवुड की पहली तापसी पन्नू कह सकते हैं। तापसी के इस जवाब को बहुत पसंद किया गया। फैन्स ने तापसी के इस जवाब पर कमेंट करके तारीफ की।

आपको बता दें 'सांड की आंख' में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग की बहुत तारीफ की गई है।यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे बिजनेस किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' 28 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन