1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू स्कॉटलैंड में रखेंगी ‘सूरमा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

तापसी पन्नू स्कॉटलैंड में रखेंगी ‘सूरमा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

 Published : Jul 17, 2018 06:51 am IST,  Updated : Jul 17, 2018 07:41 am IST

तापसी पन्नू के अभिनय से सजी फिल्म ‘सूरमा’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। इसके बाद से वह अपनी अगली फिल्म ‘बदला’ की तैयारियों में भी व्यस्त हो गईं।

Taapsee Pannu - India TV Hindi
Taapsee Pannu

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू के अभिनय से सजी फिल्म ‘सूरमा’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। इसके बाद से वह अपनी अगली फिल्म ‘बदला’ की तैयारियों में भी व्यस्त हो गईं। लेकिन अब खबर आई है कि ‘सूरमा’ को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बाद तापसी ने 'बदला' की यूनिट के लिए स्कॉटलैंड में इसकी विशेष स्क्रीनिंग रखी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैं 'बदला' की शूटिंग के लिए जून से स्कॉटलैंड में हूं और इसलिए, मुंबई में 'सूरमा' को लेकर हो रही चर्चाओं का हिस्सा नहीं बन सकी।“

तापसी ने आगे कहा, “मैंने अपनी टीम के लिए यहां स्कॉटलैंड में फिल्म की स्क्रीनिंग रखने का फैसला किया, जिससे काम के दौरान हम अच्छा महसूस कर सकें।" फिल्मकार शाद अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूरमा' में तापसी को हरप्रीत की भूमिका में देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ को मुख्य किरदार में देखा गया। उनके अलावा अंगद बेदी भी इसमें अहम भूमिका में नजर आए। गौरतलब है कि फिल्मकार सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही 'बदला' में एक बार फिर तापसी और अमिताभ बच्चन साथ नजर आएंगे। दोनों इससे पहले 'पिंक' में भी काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन