1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बचपन से ही बहादुर हैं तापसी पन्नू, चिकोटी काट रहे आदमी का यूं मरोड़ा था हाथ

बचपन से ही बहादुर हैं तापसी पन्नू, चिकोटी काट रहे आदमी का यूं मरोड़ा था हाथ

 Published : Jan 29, 2020 06:29 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 06:39 pm IST

तापसी पन्नू ने बताया कि वो चुप नहीं रहीं और उन्होंने इस तरह से मोलेस्ट करने वाले आदमी का सामना किया।

तापसी पन्नू - India TV Hindi
तापसी पन्नू 

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी साथ हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया जिसमें एक आदमी ने उन्हें पीछे से छूने की कोशिश की थी। करीना कपूर खान के रेडियो शो 'वॉट विमेन वॉन्ट' में उनसे बात करते हुए तापसी ने कहा, "गुरुपरब के दौरान हम गुरुद्वारा जाया करते थे और मुझे याद है कि इसके बगल में कई सारे स्टॉल हुआ करते थे, जिसमें बाहर के लोगों को भोजन परोसा जाता था। यहां इतनी भीड़ होती थी कि कई बार लोग आपस में टकरा भी जाते थे। इस घटना से पहले भी मेरे साथ कुछ अजीब हरकतें हुई थीं, लेकिन इस बार जब मैं भीड़ में जा रही थी तो मुझे पहले से ही ऐसा लग रहा था कि कुछ गलत होने वाला है। मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी और तभी मुझे लगा कि कोई आदमी मुझे पीछे से छूने की कोशिश कर रहा है और फिर मैंने महसूस किया कि ऐसा दोबारा हुआ।"

तापसी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, "इसके बाद मैंने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मैंने उसकी अंगुली को पकड़कर उसे मरोड़ दिया और वहां से जल्दी हट गई।" तापसी पर आधारित इस एपिसोड का प्रसारण 104.8 इश्क एफएम पर होगा।

क्या पहले से शादीशुदा हैं आसिम और हिमांशी?

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का पहला पोस्टर आज रिलीज हुआ है। इस फिल्म में तापसी पन्नू भारतीय क्रिकेट कप्तान मिथाली राज की भूमिका में हैं। इसके अलावा अनुभव सिन्हा के साथ तापसी पन्नू फिल्म 'थप्पड़' में भी नजर आने वाली हैं। 'थप्पड़' का ट्रेलर 31 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन