1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' का ट्रेलर 31 जनवरी को होगा रिलीज़

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' का ट्रेलर 31 जनवरी को होगा रिलीज़

 Published : Jan 27, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 05:52 pm IST

 अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।

'थप्पड़' का ट्रेलर 31...- India TV Hindi
'थप्पड़' का ट्रेलर 31 जनवरी को होगा रिलीज़

तापसी पन्नू अभिनीत अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म "थप्पड़" इस साल रिलीज़ के लिए तैयार है, वही फिल्म का ट्रेलर 31 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा। अनुभव सिन्हा की आयुष्मान खुराना अभिनीत पिछली फिल्म "आर्टिकल 15" साल 2019 की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों में से एक थी और एक ऐसे विषय पर आधारित थी जो भारत में सबसे आम सामाजिक मुद्दों में से एक है।

"थप्पड़" के निर्माता इस सप्ताह के अंत में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करेंगे। अनुभव सिन्हा के निर्देशन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन प्रशंसक इसके साथ एक अन्य कंटेंट से लैस फ़िल्म की उम्मीद कर सकते है। फिल्म में तापसी पन्नू, रत्ना पाठक शाह, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आज़मी और राम कपूर जैसे कलाकारों की टुकड़ी नज़र आएगी। 

शुभ मंगल ज्यादा सावधान गबरू सॉन्ग: आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार ने सभी के सामने किया प्यार का इजहार

"आर्टिकल 15" के साथ प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त करने के बाद, अनुभव सिन्हा एक अन्य फिल्म के साथ वापसी कर रहे है। अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन