1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थप्पड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: तापसी पन्नू की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

थप्पड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: तापसी पन्नू की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Feb 29, 2020 06:32 am IST,  Updated : Feb 29, 2020 10:57 am IST

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।

thappad box office collection- India TV Hindi
थप्पड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तापसी पन्नू एक बार फिर सामाजिक मुद्दे के साथ फिल्म लेकर हाजिर हो गई हैं। इस हफ्ते शुक्रवार को तापसी की फिल्म थप्पड़ रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों के अच्छे रिव्यू मिले हैं। अब फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने थप्पड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 2-2.5 करोड़ का बिजनेस करने वाली थी। मगर फिल्म ने पहले दिन 3.07 करोड़ का बिजनेस किया है। यह कलेक्शन दूसरे और तीसरे दिन बढ़ेगा।

घरेलू हिंसा को 'मामूली' समझने वालों की आंखें खोलेगी 'थप्पड़', इन वजहों से जरूर देखनी चाहिए फिल्म

थप्पड़ की बात करें तो यह एक महिला अमृता की कहानी है जो पति के सभी के सामने थप्पड़ मारने के बाद उससे तलाक लेती है।

थप्पड़ के बायकॉट पर तापसी पन्नू का आया बयान, 'हैशटैग' फिल्म को प्रभावित नहीं करते

फिल्म में तापसी के साथ दिया मिर्जा,  पवैल गुलाटी, रत्ना पाठक शाह, कुमुद मिश्रा, तनवी आज़मी और गीतिका विद्या अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। थप्पड़ को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन