1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. थप्पड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 : तापसी पन्नू की फिल्म ने कमाए 2.01 करोड़

थप्पड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 : तापसी पन्नू की फिल्म ने कमाए 2.01 करोड़

 Published : Mar 05, 2020 06:43 am IST,  Updated : Mar 05, 2020 12:51 pm IST

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म का छठे दिन का बिजनेस सामने आ गया है।

thappad box office collection- India TV Hindi
थप्पड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तापसी पन्नू एक बहुत जरुरी सामाजिक मुद्दे पर फिल्म लेकर आई हैं। उनकी फिल्म थप्पड़ रिलीज हो चुकी है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। थप्पड़ क्रिटिक के साथ ऑडियन्स को भी काफी पसंद आ रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ते समय के साथ कम होता चला जा रहा है। थप्पड़ का अब छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

थप्पड़ ने छठे दिन  2.01 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.14 करोड़ हो जाएगा। फिल्म ने पहले दिन 3.07 करोड़, दूसरे दिन 5.05 करोड़, तीसरे दिन 6.54 करोड़, चौथे दिन 2.26 करोड़ और पांचवे दिन 2.21 करोड़ का बिजनेस किया था।

फिल्म में तापसी के साथ पवैल गुलाटी, दिया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह, कुमुद मिश्रा, तनवी आज़मी और गीतिका विद्या लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी थप्पड़ 28 फरवरी को रिलीज हुई थी। 

थप्पड़ की बात करें तो यह एक अमृता नाम की महिला की कहानी है जिसे पति ने गुस्से में पार्टी में सबके सामने थप्पड़ मार देता है। जिसके बाद अमृता अपने पति से तलाक की अर्जी डालती है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन