1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने बताया, आखिर क्यों लगता है उन्हें इस चीज से डर

तापसी पन्नू ने बताया, आखिर क्यों लगता है उन्हें इस चीज से डर

 Published : Dec 19, 2017 02:46 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 02:46 pm IST

तापसी पन्नू लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। फिलहाल पिछले कुछ वक्त से वह सर्बिया में अपनी आगामी फिल्म 'सूरमा' के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए तैयार हैं। सर्बिया में शूटिंग करने को लेकर तापसी का कहना है कि वह नए देश...

taapsee pannu- India TV Hindi
taapsee pannu

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। फिलहाल पिछले कुछ वक्त से वह सर्बिया में अपनी आगामी फिल्म 'सूरमा' के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए तैयार हैं। सर्बिया में शूटिंग करने को लेकर तापसी का कहना है कि वह नए देश की यात्रा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। तापसी ने कहा, "यह शूटिंग का अंतिम चरण है और मैं किसी ऐसे देश का दौरा कर रही हूं, जहां मैं कभी नहीं गई।"

उन्होंने कहा, "मुझे ठंड से डर लगता है क्योंकि मैं ठंडे मौसम में रहने की आदी नहीं हूं, लेकिन नई जगह पर जाने का रोमांस मुझे उत्साहित करता है और असली हॉकी खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेलना इस यात्रा को रोमांचक बनाता है। मैं एक सप्ताह के लिए सर्बिया का रुख करूंगी और यहां सूरमा की शूटिंग पूरी होगी।"

कलाकारों ने भारत में विशेष रूप से शाहबाद (उत्तर प्रदेश) और चंडीगढ़ में अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब सार्बिया में शूटिंग के लिए तैयार हैं। 'सूरमा' हॉकी किंवदंती संदीप सिंह पर आधारित है। यह शाद अली द्वारा निर्देशित है। वह इससे पहले 'साथिया' और 'बंटी और बबली' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में तापसी के अलावा पंजाबी फिल्मों के जाने माने सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन