1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तब्बू के बर्थडे पर सितारों ने लुटाया प्यार, फराह खान ने पुरानी तस्वीर की पोस्ट तो रकुल ने ऐसे दी बधाई

तब्बू के बर्थडे पर सितारों ने लुटाया प्यार, फराह खान ने पुरानी तस्वीर की पोस्ट तो रकुल ने ऐसे दी बधाई

 Published : Nov 04, 2020 04:48 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 05:00 pm IST

मशहूर अभिनेत्री तब्बू आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। देखिए किस सितारे ने तब्बू के जन्मदिन पर किस तरह से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Tabu, Farah Khan and Rakul- India TV Hindi
Tabu, Farah Khan and Rakul Image Source : INSTAGRAM/FARAH KHAN AND RAKUL

मशहूर अभिनेत्री तब्बू आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। तब्बू ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं और 2 बार नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया। अभिनेत्री के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। देखिए किस सितारे ने तब्बू के जन्मदिन पर किस तरह से उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

जानी मानी फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर तब्बू की पुरानी तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीर में फराह तब्बू के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। फराह खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हम साथ साथ हैं। पहली बार साल 1995 में मेरी तब्बू से 'विरासत' फिल्म की शूटिंग के दौरान मुलाकात हुई थी। उस वक्त ही हम लोग बहुत अच्छे दोस्त बन गए। ऐसा लगा कि हम दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। आज 25 साल बाद भी ऐसा ही है। जन्मदिन की ढेर सारी बधाई मेरी ताब दी। ढेर सारा प्यार।'

B'day: 2 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं तब्बू के बारे में ये दिलचस्प बातें जानते हैं आप?

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए तब्बू को जन्मदिन की बधाई दी। शिल्पा ने लिखा- 'बर्थडे की ढेर सारी बधाई डार्लिंग तब्बू। चाहे समय अच्छा हो या फिर बुरा, उम्मीद करती हूं कि हम दोनों की दोस्ती ऐसे ही मजबूत रहेगी। तुम्हारे साथ हमेशा बेस्ट हो।' 

Shilpa Shetty Kundra and Tabu
Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY KUNDRAShilpa Shetty Kundra and Tabu

शिल्पा के अलावा रकुल प्रीत सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। रकुल प्रीत ने तब्बू के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई सबसे खूबसूरत तब्बू को। आपसे बहुत प्यार करती हूं।' 

Tabu and Rakul Preet Singh
Image Source : INSTAGRAM/RAKUL PREET SINGHTabu and Rakul Preet Singh

ईशान खट्टर ने भी तब्बू की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी बधाई लीजेंड।'  

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन