1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tadap Trailer out: अहान शेट्टी ने डेब्यू फिल्म के ट्रेलर में मचाया धमाल, लोगों ने कहा- लग ही नहीं रहा....

Tadap Trailer out: अहान शेट्टी ने डेब्यू फिल्म के ट्रेलर में मचाया धमाल, लोगों ने कहा- लग ही नहीं रहा....

 Published : Oct 27, 2021 01:32 pm IST,  Updated : Oct 27, 2021 04:39 pm IST

अहान के साथ फिल्म में तारा सुतारिया भी हैं, ट्रेलर में तारा बेहद प्यारी लगी हैं। दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी भी बहुत अच्छी लग रही है।

Tadap Trailer out- India TV Hindi
Tadap Trailer out Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू के लिए तैयार हैं, फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है और ट्रेलर इतना शानदार है और ऊपर से अहान ने जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन किया है। अहान को देखकर लग ही नहीं रहा है कि ये उनकी पहली फिल्म है, वहीं कोई उन्हें देखकर ये भी नहीं कह सकता है कि वो सुनील शेट्टी के बेटे हैं।

अहान के साथ फिल्म में तारा सुतारिया भी हैं, ट्रेलर में तारा बेहद प्यारी लगी हैं। दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी भी बहुत अच्छी लग रही है। फैंस की तारीफें अहान को मिल रही हैं। फिल्म में उनका नाम इशाना है। यह एक एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म है। यह साउथ इंडियन फिल्म RX100 का रीमेक है। अहान का ये ट्रेलर देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि अगर नेपोटिज्म ऐसा हो तो हमें मंजूर है।

इस फिल्म में अरिजीत के गाने और प्रीतम का संगीत है, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

अमिताभ बच्चन ने भी ट्रेलर शेयर करके अहान की तारीफ की है-

सुनील शेट्टी ने शेयर किया बेटे की फिल्म का ट्रेलर

सलमान खान ने शेयर किया फिल्म का ट्रेलर, अहान की तारीफ की

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक मिलन लुथरिया कहते हैं, “तड़प एक डार्क लव स्टोरी है और एक बेहद अनयूजयल डेब्यू फिल्म है। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री एक ऐसी कहानी में चमकती है जिसमें गहन रोमांस, एक्शन और भावपूर्ण संगीत है। एक रोमांचक सवारी के लिए तैयार हो जाइए।"

निर्माता साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, “महामारी के बीच दर्शकों के लिए फिल्म के इस रत्न को लाने के लिए बहुत धैर्य और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता थी। कहानी, परफॉर्मेंस, मुख्य जोड़ी के बीच केमिस्ट्री और म्यूजिक, सब कुछ 'तड़प' को एक ऐसी फिल्म बनाते है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।"

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन