1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने बेटे से पूछा गे का मतलब, जवाब सुन हुआ बेटे पर गर्व

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने बेटे से पूछा गे का मतलब, जवाब सुन हुआ बेटे पर गर्व

 Published : Jan 28, 2020 08:46 am IST,  Updated : Jan 28, 2020 08:46 am IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के रिलीज से पहले ताहिरा ने बेटे विराजवीर से गे का मतलब पूछा।

tahira kashyap- India TV Hindi
ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना एक बार फिर एक मुद्दे पर अपनी फिल्म लेकर आ गए हैं। 21 फरवरी को उनकी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान समलैंगिक प्रेमी का किरदार निभाते नजर आएंगे। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने बेटे विराजवीर से गे या समलैंगिकता का मतलब पूछा। 8 साल के विराजवीर का जवाब सुनकर ताहिरा इमोशनल हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर विराजवीर का जवाब शेयर किया है।

ताहिरा ने सोशल मीडिया पर लिखा- डैड की आने वाली फिल्म के बारे में मैंने 8 साल के बेटे से पूछा-क्या उन्हे समलैंगिकता या गे का मतलब पता है? उसे पता था। मैंने उससे पूछा  क्या उसे इससे कोई दिक्कत है तो उससे कहा- इसमें सही ना होने वाली क्या बात है। जवाब सुन मेरी आंखों में आंसू थे और गर्व महसूस कर रही थी।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार रोमांस करते नजर आएंगे। यह 2017 में आई फिल्म शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र के साथ नीना गुप्ता, गजराज राव अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शुभ मंगल ज्यादा सावधान को आंनद एल. राय ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन