1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमन्ना भाटिया कोविड से उबरकर अब वापस पहले वाली बॉडी में आ गईं

तमन्ना भाटिया कोविड से उबरकर अब वापस पहले वाली बॉडी में आ गईं

 Published : Jan 22, 2021 07:04 pm IST,  Updated : Jan 22, 2021 07:04 pm IST

शुक्रवार को तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक जिम वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वेट लिफ्टिंग करती नजर आ रही हैं। 

तमन्ना भाटिया, tamannah bhatia- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया Image Source : INSTA-TAMANNAH BHATIA

हैदराबाद: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि दो महीने तक निरंतर कसरत करने के बाद उन्हें कोविड के बाद अपनी पुरानी ताकत वापस मिल गई है। शुक्रवार को तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक जिम वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वेट लिफ्टिंग करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, "आपको बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस निरंतरता बनाए रखें।" अपने दो फिटनेस कोच को टैग करते हुए उन्होंने आगे लिखा, "देवी मीना और किरण देंबला की देखरेख में अपनी वर्कआउट रूटीन को मैंने बनाए रखा है और अब मैं कोविड से पहले की अपनी पुरानी बॉडी में वापस आ गई हूं।"

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरत से हुआ कायरव का सामना, नायरा समझकर फूट-फूटकर लगा रोने 

बता दें कि तमन्ना अक्टूबर में कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। हैदराबाद के एक अस्पताल में हफ्ते भर उनका इलाज चला था। अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में तमन्ना तेलुगू स्पोर्ट्स ड्रामा 'सीतइमार' में नजर आएंगी। फिल्म में तमन्ना कबड्डी कोच ज्वाला सिंह के किरदार में हैं।

सपना चौधरी ने 'गजबन पानी' पर किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

हैदराबाद में इस वक्त फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसके निर्देशक सम्पथ नंदी हैं। फिल्म में गोपीचंद भी लीड रोल में हैं और अभिनेता रोहित पाठक इसमें नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन