1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्लीवालों के लिए तनाज ईरानी लेकर आईं ‘सेल्फी’, जानिए क्या है इसमें खास

दिल्लीवालों के लिए तनाज ईरानी लेकर आईं ‘सेल्फी’, जानिए क्या है इसमें खास

 Published : Jun 07, 2018 08:37 am IST,  Updated : Jun 07, 2018 08:37 am IST

तनाज ईरानी इन दिनो अपने नए शो ‘सेल्फी’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि तनाज ने ही इस शो का निर्देशन किया है। फेलिसिटी थिएटर द्वारा पेश इस नाटक में किश्वर मर्चेट, श्वेता गुलाटी, प्रिया मलिक, डिंपल शाह और खुद तनाज अभिनय करती दिखाई देंगी।

Tanaaz- India TV Hindi
Tanaaz

नई दिल्ली: बॉलीवुड और छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा तनाज ईरानी इन दिनो अपने नए शो ‘सेल्फी’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि तनाज ने ही इस शो का निर्देशन किया है। इसकी खास बात यह है कि 'सेल्फी' में सभी किरदार महिलाओं द्वारा ही निभाएं जा रहे हैं। फेलिसिटी थिएटर द्वारा पेश इस नाटक में किश्वर मर्चेट, श्वेता गुलाटी, प्रिया मलिक, डिंपल शाह और खुद तनाज अभिनय करती दिखाई देंगी। यह नाटक 16 जून को कमानी सभागार में प्रस्तुत किया जाएगा। तनाज ने एक बयान में कहा, "आप अपने आप को कैसे देखते हैं और दूसरों के सामने खुद को कैसे पेश करते हैं, 'सेल्फी' इस पर आधारित है।“

उन्होंने आग कहा, “यह आप हैं, बिना रंग सुधार के, बिना फिल्टर के, सादा और साधारण। इस नाटक को उस स्तर पर निर्देशित करना जिस पर मैंने किया है, मेरे लिए एक सपने का सच होना है और यह सपना इस ड्रीम टीम के बिना संभव नहीं हो पाता।"

फेलिसिटी थिएटर के एमडी और निर्माता राहुल भूचर ने कहा कि प्रतिभाशाली सितारों के साथ नाटक को प्रोड्यूस करना बेहद ऊजार्वान और माहौल को पूरी तरह से चार्ज कर देने वाला था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन