1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुलिस स्टेशन से सामने आईं तनुश्री दत्ता का तस्वीरें, नाना के खिलाफ कराई है FIR

पुलिस स्टेशन से सामने आईं तनुश्री दत्ता का तस्वीरें, नाना के खिलाफ कराई है FIR

 Published : Oct 11, 2018 07:25 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 07:25 pm IST

तनुश्री दत्ता जब पुलिस स्टेशन पहुंची तो वो कार की पिछली सीट पर बैठी थीं, उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और स्माइल साफ नजर आ रही थी। 

तनुश्री दत्ता- India TV Hindi
तनुश्री दत्ता

नई दिल्ली: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद आज काफी बड़ा मुद्दा बन चुका है, लोग खुलकर सामने आ रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर #Metoo लगातार ट्रेंड कर रहा है और तमाम पीड़ित लड़कियां मोलेस्ट करने वालों का नाम लेकर उनके खिलाफ पोस्ट लिख रही हैं। इन सबके बीच तनुश्री दत्ता ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची और नाना पाटेकर के खिलाफ एफआईआर करा दी है।

जो तस्वीरें आप देख रहे हैं ये उसी वक्त की है जब बुधवार शाम तनुश्री मुंबई के अंधेरी में ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची और अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाया। तनुश्री के साथ उनके वकील भी पहुंचे थे। वो करीब वहां 5 घंटे तक मौजूद रहे।

तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता

कह सकते हैं तनुश्री दत्ता ने ही भारत में #Metoo कैंपेन की शुरुआत की है। तनुश्री दत्ता के बाद #Metoo के साथ तमाम लड़कियां और महिलाएं इस विषय पर सामने आकर खुलकर बोल रही हैं। महिलाएं छेड़खानी करने वाले का नाम लेकर अपने अनुभव शेयर कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस मुहीम पर कुछ तो खुलकर साथ दे रहे हैं वहीं कुछ तनुश्री और उन औरतों के खिलाफ हैं जो बोल रही हैं। तनुश्री के सामने आने के बाद अब बॉलीवुड से जुड़े तमाम चेहरे सामने आ रहे हैं जिनपर लोगों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता

तनुश्री दत्ता जब पुलिस स्टेशन पहुंची तो वो कार की पिछली सीट पर बैठी थीं, उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और स्माइल साफ नजर आ रही थी। वहीं नाना पाटेकर की जब तस्वीरें आई थीं तो वो काफी असहज थे।

तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता

तनुश्री ने लड़कियों को वो ताकत दी है जिसके बाद वो खुलकर सामने आ रही हैं। इस मामले के बाद कैलाश खेर, आलोक नाथ, विकास बहल और रजत कपूर जैसे कई जाने-माने चेहरों के नाम सामने आए हैं।

Also Read:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन