1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस तारा सुतारिया का जन्मदिन आज, 'तड़प' की टीम ने इस तरह किया विश

एक्ट्रेस तारा सुतारिया का जन्मदिन आज, 'तड़प' की टीम ने इस तरह किया विश

 Published : Nov 19, 2021 02:52 pm IST,  Updated : Nov 19, 2021 02:52 pm IST

तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म 'तड़प' में नजर आएंगी जो अहान शेट्टी की पहली फिल्म है। 

तारा सुतारिया का जन्मदिन आज- India TV Hindi
तारा सुतारिया का जन्मदिन आज Image Source : INSTAGRAM- TARA SUTARIA

खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर निर्माता नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने 'तड़प' की टीम के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं, जो अभीनेत्री के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। 

इतना ही नहीं, बर्थडे गर्ल, जो फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट कर रही हैं, उन्होंने मीडिया के सामने अपना बर्थडे केक काटा और खुशी-खुशी पोज़ भी दिए।

तारा दर्शकों से 'तड़प' को मिल रही उत्साहजनक प्रतिक्रिया को लेकर काफी उत्साहित हैं, जो अहान और सौलफूल म्यूजिक के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की खूब वाहवाही कर रहे हैं। 

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन