1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के भाई भरत राजू की रोड ऐक्सिडेंट में मौत

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के भाई भरत राजू की रोड ऐक्सिडेंट में मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2017 03:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2017 03:32 pm IST

तेलंगाना में हैदराबाद के पास शम्साबाद इलाका में कार के एक लॉरी से टकरा जाने के कारण तेलुगू अभिनेता रवि तेजा के भाई भरत राजू की मौत हो गई।

रवि तेजा और भरत राजू- India TV Hindi
रवि तेजा और भरत राजू

हैदराबाद: तेलंगाना में हैदराबाद के पास शम्साबाद इलाका में कार के एक लॉरी से टकरा जाने के कारण तेलुगू अभिनेता रवि तेजा के भाई भरत राजू की मौत हो गई। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस थाना के इंस्पेक्टर एम महेश ने रविवार को बताया कि बीती रात शम्साबाद में कोठवालगुडा के पास बाहरी रिंग रोड पर भरत (45) की कार एक लॉरी से टकरा गई।

accident
accident

महेश ने बताया कि शम्साबाद से गचिबोवली की ओर जा रहे भरत की मौके पर ही मौत हो गई। वह खुद कार चला रहे थे और घटना के वक्त कार में अकेले थे। उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में अभिनय किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला है, महेश ने बताया, ‘मृतक का विसरा जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। फिलहाल पोस्टमॉर्टम जारी है।’

पुलिस ने बताया कि हादसे से पहले लॉरी खराब हो गई थी और इसी कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य वाहनों के लिए एहतियाती संकेत दिए बगैर लॉरी को वहां खड़ा करने के संबंध में लॉरी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन