1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुड न्यूज' के 3 पोस्टर रिलीज, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी इस अंदाज में दिखें

'गुड न्यूज' के 3 पोस्टर रिलीज, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी इस अंदाज में दिखें

 Published : Nov 14, 2019 10:20 am IST,  Updated : Nov 14, 2019 10:53 am IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

अक्षय कुमार- India TV Hindi
अक्षय कुमार

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' के 3 नए पोस्टर सामने आये हैं। पहले पोस्टर में अक्षय कुमार दो बेंबी बंप के बीच फंसे दिख रहे हैं। पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने लिखा है- इस क्रिसमस सीजन आपके लिए गुड न्यूज लेकर आ रहा हूं। इंतजार करिए साल का सबसे बड़ा नासमझ आ रहा है।

पहले पोस्टर के रिलीज होने के थोड़ी ही देर बाद अक्षय कुमार ने फिल्म का दूसरा पोस्टर भी शेयर किया। इस बार दो बेबी बंप के बीच फंसे नजर आ रहे हैं दिलजीत दोसांझ।

अक्षय कुमार ने फिल्म का तीसरा पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार, और दिलजीत दोसांझ दोनों करीना कपूर और कियारा अडवाणी के बेबी बंप के बीच फंसे दिख रहे हैं।

राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में करीना कपूर नजर आएंगी। इनके अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन