Akshay Kumar Bell Bottom First Look: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही 'गुड न्यूज', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले है। इन दिनों वो 'सूर्यवंशी' मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म 'बेल बॉटम' में उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर 'बेल बॉटम' मूवी में उनके लुक की फोटो शेयर की है। इसमें वो रेट्रो लुक में नज़र आ रहे हैं और वो कार के ऊपर स्टाइलिश अंदाज़ में बैठे हुए हैं।
Related Stories
अक्षय ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '80 के दशक में जाने के लिए तैयार हो जाएं... रोलर कोस्टर स्पाई राइड... फिल्म 22 जनवरी 2021'। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो जाएगी।
लाल सिंह चड्ढा: करीना कपूर के बाद अब आमिर खान का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
अक्षय कुमार ने ये भी स्पष्ट किया है कि ये फिल्म किसी भी मूवी का रीमेक नहीं है। ये ऑरिजनल स्क्रिप्ट है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 'बेल बॉटम' कन्नड़ मूवी का रीमेक है।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर शेयर की ऐसी फोटो, जिसे देखकर परेशान हुए फैंस
हाल ही में अक्षय की मूवी 'हाउसफुल 4' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इसमें अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े ने भी अहम भूमिका निभाई है।