1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए फिटनेस से जूझ रहे भुवनेश्वर कुमार

टेस्ट टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए फिटनेस से जूझ रहे भुवनेश्वर कुमार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 06:38 pm IST

बाजू में खिंचाव और हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व अपनी फिटनेस के आकलन के लिये भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया। 

ind v ban- India TV Hindi
टेस्ट टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए फिटनेस से जूझ रहे भुवनेश्वर कुमार Image Source : PTI

इंदौर। बाजू में खिंचाव और हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व अपनी फिटनेस के आकलन के लिये भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया। भुवनेश्वर रिहैबिलिटेशन के आखिरी सत्र में है और यह भारतीय टीम प्रबंधन की देखरेख में हो रहा है। वेस्टइंडीज से लौटने के बाद से भुवनेश्वर की चोट भारतीय टीम के लिये चिंता का सबब बनी हुई है। वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

टीम के एक सूत्र ने बताया, ‘‘भुवी यहां टीम के साथ स्किल सेशन में भाग ले रहे हें। टीम प्रबंधन चाहता है कि वह लय में रहे।’’ उन्होंने फील्डिंग कोच आर श्रीधर के साथ कैचिंग सत्र में भी भाग लिया। उन्होंने कुछ गेंद पूरे रनअप के साथ डाली। खलील अहमद अभी सीख रहे हैं और जसप्रीत बुमराह के कार्यभार पर भी ध्यान देना है लिहाजा भुवनेश्वर का फिट होकर लौटना भारतीय टीम के लिये अहम है।

भुवनेश्वर की मौजूदगी से यह भी संकेत मिला कि फिजियो नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब की भविष्य में उनकी फिटनेस में अहम भूमिका होगी। हाल ही के वर्षो में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की काफी आलोचना हुई है जिसके बारे में कहा जाता है कि वह सेंटर आफ एक्सीलैंस की बजाय रिहैबिलिटेशन सेंटर बन गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल