IND vs AUS Gabba Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे टेस्ट मैच का आगाज ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में हो गया है, जिसमें पहले दिन के खेल में मौसम की मार देखने को मिली। वहीं दूसरे दिन के खेल में बारिश का बिल्कुल भी खलल देखने को नहीं मिला। दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम रहा जिसमें ट्रेविस हेड के बल्ले से जहां 152 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं स्टीव स्मिथ 101 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना चुकी थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का कमाल देखने को मिला जो 5 विकेट अब तक हासिल कर चुके हैं।
यहां पर देखिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन का स्कोर