1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से भारत भेजने में इस भारतीय ने की थी मदद

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से भारत भेजने में इस भारतीय ने की थी मदद

 Published : Feb 28, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 03:33 pm IST

अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब संयुक्त अरब अमीरात के एक साधारण से शवगृह में रखा हुआ था।

श्रीदेवी- India TV Hindi
श्रीदेवी

अजमान (संयुक्त अरब अमीरात): कैमरे की चकाचौंध और भारत में अपने लाखों प्रशंसकों की नजरों से दूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब संयुक्त अरब अमीरात के एक साधारण से शवगृह में रखा हुआ था तब उसे स्वदेश भेजने में एक हमवतन ही मददगार के तौर पर सामने आया।

दुबई में मौजूद अशरफ शेरी थामारासरी भारत के केरल के रहने वाले हैं जो यहां अमीरात में मरने वाले लोगों को स्वदेश भेजने में मदद करते हैं। थामारासरी ने कर्ज के तले डूबे श्रमिकों से लेकर अमीरों तक 4,700 शवों को विश्व के 38 देशों तक भेजने में मदद की है। वह इसे उन लोगों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हैं जिन्हें अपना घर छोड़कर इस रेगिस्तानी देश में रहना पड़ता है।

उनका कहना है कि मैं यह सब दुआ हासिल करने के लिए करता हैं लेकिन इसलिए भी करता हूं कि जब यहां किसी की मौत होती है तो लोगों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया के बारे में ठीक से नहीं पता होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन