नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘चांदनी’ श्रीदेवी हमेशा के लिए चुप हो चुकी हैं। देशभर के लोग उनके निधन से सदमें में हैं। हालांकि अब भी उनकी फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद ही उनके परिवार को पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा। 54 साल की उम्र में वह अपने चाहने वालों को सदमा देकर चली गईं। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि श्रीदेवी का शव दोपहर बाद ही दुबई से रवाना किया जाएगा। इसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम विदाई के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
Related Stories
श्रीदेवी अपने कई इंटरव्यू के दौरान अपनी आखिरी इच्छा का बारे में खुलासा कर चुकी थीं। दरअसल श्रीदेवी को सफेद रंग से बेहद प्यार था। उन्होंने कहा था कि, जब भी उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाए तो वो उन्हें सफेद फूलों के एक ट्रक में लिटाया जाया। इसके साथ ही उन्हें अपनी पूरी विदाई सफेद फूलों के साथ दी जाए।
सफेद रंग से प्यार के कारण ही श्रीदेवी को अक्सर उनकी फिल्मों में सफेद रंग के कपड़ों में देखा जाता था। अब उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए उनका पूरा परिवार तैयारियों में जुट गया है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को जिस जगह पर रखा जाएगा उसे भी सफेद रंग मोंगरा और सफेद गुलाब से सजाया जाना शुरू हो गया है। इसके अलावा श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' देखने के लिए भी बेहद उत्साहित थीं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है।