1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने एक साथ विज्ञापन करने के बदले कर दी 5 करोड़ की डिमांड

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने एक साथ विज्ञापन करने के बदले कर दी 5 करोड़ की डिमांड

 Published : Jul 11, 2018 04:40 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 04:40 pm IST

बागी 2’ के कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी आजकल सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना दोनों की फिल्म बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया था। 

दिशा-टाइगर- India TV Hindi
दिशा-टाइगर

नई दिल्ली:बागी 2’ में रील लाइफ कपल बने रियल लाइफ कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी आजकल सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना दोनों की फिल्म बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया था। शायद यही वजह है कि दोनों ने अपनी फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मताबिक दोनों को एक कुकिंग ऑयल का विज्ञापन मिला जिसके लिए उन्होंने 5 करोड़ की डिमांड की है।

मिड डे में छपी खबर के मुताबिक ऑयल ब्रैंड ने जब फिटनेस फ्रीक कपल से इसके विज्ञापन के लिए कहा तो उन्होंने सीधा इसकी फीस 5 करॉ मांग ली। इससे पहले दोनों कभी किसी एड में साथ नजर नहीं आए इसलिए ये तेल कंपनी दोनों को सा लाना चाहती थी, क्योंकि दोनों युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। खबरों के मुताबिक इतनी फीस मांगने के बावजूद कंपनी मान गई और अब जल्द ही दोनों सितारे साथ में एड करते दिख सकते हैं।

टाइगर और दिशा से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी साथ में एड कर चुके हैं। ऐश्वर्या-अभिषेक और अक्षय-ट्विंकल भी साथ में एड कर चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर और दिशा का एड लोगों को कितना पसंद आता है।

हाल ही में दोनों सितारे मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में साथ पहुंचे थे।

दिशा-टाइगर
Image Source : PTIदिशा-टाइगर

बॉलीवुड की बात करें तो जहां दिशा पाटनी सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म भारत पर काम कर रही हैं, वहीं टाइगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब ये खबर पढ़िए जब दिशा पाटनी के स्विम सूट पर तस्वीर शेयर करने पर लोग करने लगे ऐसी डिमांड।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन