1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया 'बागी 3' का मोशन पोस्टर, कल आएगा ट्रेलर

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया 'बागी 3' का मोशन पोस्टर, कल आएगा ट्रेलर

 Published : Feb 05, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 04:22 pm IST

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'बागी 3' का मोशन पोस्टर आज रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा।

baaghi 3 motion poster out- India TV Hindi
बागी 3 का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज।

टाइगर श्रॉफ बागी सीरीज की तीसरी फिल्म लेकर हाजिर हैं। टाइगर एक बार फिर रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी बन तैयार हैं। बागी 3 में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। आज टाइगर ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है और कल ट्रेलर आने वाला है।

मोशन पोस्टर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा-अब तक शानदार जर्नी रही। लेकिन रॉनी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ना अभी बाकि है।ट्रेलर कल सुबह 11 बजे रिलीज होगा। मोशन पोस्टर में टाइगर शर्टलेस टैंक के सामने खड़े हैं और ऊपर से हैलीकॉप्टर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले टाइगर ने बागी 3 का पोस्टर शेयर किया था। अपने सबसे मजबूत दुश्मन के खिलाफ, उनकी सबसे बड़ी लड़ाई, एक राष्ट्र के खिलाफ, रोनी वापस आ गया है।

बागी 3 में टाइगर और श्रद्धा के साथ रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे, सतीश कौशिक, चंकी पांडे और अन्नू कपूर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म से पहली बार जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ साथ में नजर आने वाले हैं।

बागी 3 को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और यह 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन