1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ की शर्टलेस फोटो पर अनुपम खेर ने कर दी खिंचाई, कहा: हड्डियां निकल आईं कुछ खाते क्यों नहीं

टाइगर श्रॉफ की शर्टलेस फोटो पर अनुपम खेर ने कर दी खिंचाई, कहा: हड्डियां निकल आईं कुछ खाते क्यों नहीं

 Published : Jul 08, 2020 11:04 am IST,  Updated : Jul 08, 2020 11:04 am IST

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके एब्स नज़र आ रहे हैं। उनकी फिट बॉडी देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।

टाइगर श्रॉफ की शर्टलेस फोटो पर अनुपम खेर ने किया कमेंट- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ की शर्टलेस फोटो पर अनुपम खेर ने किया कमेंट Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। उनकी फिट बॉडी के फैंस दीवाने हैं। हाल ही में टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की, जिसमें उनके एब्स देख सभी दंग रह गए। हर कोई फिट बॉडी के लिए उनकी तारीफ कर रहा है, लेकिन इस तस्वीर पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के मजेदार कमेंट ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

टाइगर श्रॉफ ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जब दाढ़ी नहीं आती थी.. बचपना।" इस तस्वीर में हर कोई उनकी फिट बॉडी की तारीफ कर रहा है, लेकिन अनुपम खेर ने उनकी खिंचाई कर दी।

ऋतिक, टाइगर, विद्युत समेत इन सितारों के इंस्टा अकाउंट हैं बेहद दिलचस्प, मिलती है प्रेरणा

अनुपम खेर ने टाइगर की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हड्डियां निकल आई हैं। कुछ खाते क्यों नहीं?"

टाइगर की फोटो पर अनुपम खेर ने किया कमेंट
Image Source : टाइगर की फोटो पर अनुपम खेर ने किया कमेंटटाइगर की फोटो पर अनुपम खेर ने किया कमेंट

स्टार का बेटा होने का अतिरिक्त दबाव डाला गया : टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में कहा था कि फिल्म उद्योग के लोगों के लिए जहां जीवन आसान है, वहीं फिल्मी परिवार की परछाईं से बाहर आने के लिए दोगुना प्रयास करना पड़ता है। जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने कहा था, "मेरे पिता का बेटा होने के नाते, एक स्टार के बेटे होने का अतिरिक्त दबाव है। लोगों को लगता है कि यह हमारे लिए बहुत आसान है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, एक तरह से यह ध्यान देने में मदद कराता है। यह उन लोगों के लिए आसान है जो फिल्म उद्योग से हैं लेकिन इसे अपने दम पर बनाने का प्रयास दोगुना है। मैं अपने पिता की छाया से बाहर निकलने में कामयाब रहा।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन