मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की तरह उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी फिटनेस फ्रीक हैं और इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो कृष्णा बास्केटबॉल प्लेयर इबन ह्याम्स को पिछले चार महीने से डेट कर रही हैं। अब चौंकाने वाली एक खबर सामने आ रही है कि कृष्णा और इबन की सगाई हो गई है।
Related Stories
मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो कृष्णा और इबन ने गुचपुच सगाई कर ली है। बता दें कि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तब कयास लगाए जाने शुरू हुए थे, जब इबन ने इंस्टाग्राम पर कृष्णा के लिए 'वाइफी' शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद ये भी खबर आई थी कि दोनों ने शादी भी कर ली है।
कृष्णा श्रॉफ ने मुंबई मिरर को इंटरव्यू के दौरान रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो चार महीने से इबन को डेट कर रही हैं और सोहो हाउस पर उनकी पहली मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान जब कृष्णा से शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ये बहुत ज्यादा जल्दी हो जाएगा, क्योंकि एक-दूसरे को डेट करते हुए हमें महज कुछ महीने ही हुए हैं।
खबरों की मानें तो टाइगर श्रॉफ इबन को पिछले पांच सालों से जानते हैं। दोनों ने साथ में बास्केटबॉल भी खेला है।
Also Read:
Howdy Modi: पीएम मोदी के मुरीद हुए बॉलीवुड सेलेब्स, सलमान खान से ऋषि कपूर तक ने की तारीफ