War Song Jai Jai Shiv Shankar Out: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग मूवी 'जय जय शिव शंकर' गाना आउट होते ही दर्शकों की जुबां पर छा गया है। ये 80 के दशक में रिलीज हुई फिल्म 'आप की कसम' के गाने से बिल्कुल अलग है और ऋतिक-टाइगर को एक साथ डांस करते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
Related Stories
इस गाने को विशाल ददलानी और बेनी दयाल ने गाया है। ढोल-नगाड़ों के बीच अबीर-गुलाल का इस्तेमाल बहुत ही शानदार तरीके से किया गया है। इस गाने के बीट्स आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे। यही वजह है कि यूट्यूब पर गाना रिलीज होते ही अब तक 5 लाख लोगों ने इसे देख लिया है और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'वॉर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जबकि आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इस मूवी में ऋतिक और टाइगर के अलावा वाणी कपूर भी हैं। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।
यहां देखें 'जय जय शिव शंकर' गाना:
इससे पहले 'घुंघरू' गाना भी आ चुका है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। इसे ऋतिक और वाणी पर फिल्माया गया है।
Also Read: