1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानिए कब होगी रिलीज

टाइगर श्रॉफ की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानिए कब होगी रिलीज

 Published : Jul 31, 2018 07:32 am IST,  Updated : Jul 31, 2018 07:32 am IST

2012 में आई करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। अब पिछले कुछ वक्त से इनके सीक्वल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (एसओटीबाई 2) को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। लेकिन फिल्म को लेकर अब खबर आई है कि इस फिल्म के आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Student of the Year 2- India TV Hindi
Student of the Year 2

मुंबई: वर्ष 2012 में आई करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। अब पिछले कुछ वक्त से इनके सीक्वल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (एसओटीबाई 2) को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। लेकिन फिल्म को लेकर अब खबर आई है कि यह अगले वर्ष 10 मई को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म इसी वर्ष 23 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। करण ने सोमवार को ट्वीट किया, "'एसओटीबाई 2' की रिलीज की नई तारीख आ गई। प्रवेश अब 2019 की गर्मियों में होंगे।" उन्होंने कहा, "10 मई, 2019! गर्मियों में बढ़ेगी गर्मी।"

पिछली फिल्म का निर्देशन खुद करण जौहर ने किया था। फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन इस बार 'एसओटीबाई 2' का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतरिया और अनन्या पांडे भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।

फिल्म उद्योग के सूत्रों ने बताया, "माना जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज की तारीख को अक्षय कुमार और रजनीकांत अभिनीत फिल्म '2.0' से टकराव से बचाने के लिए आगे बढ़ाया गया है, जो 29 नवंबर को रिलीज हो रही है।" हालांक ऐसा करने की वजह पर फिलहाल फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन