1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Student of the year 2 का 'जट्ट लुधियाने दा' गाना हुआ रिलीज, टाइगर, तारा और अनन्या ठुमके लगाते आए नजर

Student of the year 2 का 'जट्ट लुधियाने दा' गाना हुआ रिलीज, टाइगर, तारा और अनन्या ठुमके लगाते आए नजर

 Published : May 07, 2019 02:05 pm IST,  Updated : May 07, 2019 02:09 pm IST

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म Student of the year 2 का नया गाना jatt ludhiyane da रिलीज हो गया है।

New song of Student of the year 2- India TV Hindi
New song of Student of the year 2 Image Source : YOUTUBE

टाइगर श्रॉफ(Tiger Shorff), अनन्या पांडे(Ananya Panday) और तारा सुतारिया(Tara Sutaria) की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2(Student of the year 2) का एक और गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'जट्ट लुधियाने दा' है। गाने में तीनों ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। 'जट्ट लुधियाने दा' गाने को विशाल ददलानी और पायल देव ने गाया है। इस गाने के बोल अनविता दत्त ने लिखे हैं। फिल्म का म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 10 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के अभी तक 5 गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट और धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म के स्टार्स इन दिनों प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के कई प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। अब सभी को फिल्म के रिलीज का इंतजार है। आपको बता दें इस फिल्म से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही अनन्या पांडे को दूसरी फिल्म मिल गई है। वह कार्तिक आर्यन के साथ जल्द ही फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है। 

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

क्या सलमान खान 'किक 2' में दीपिका पादुकोण के साथ करेंगे रोमांस?

करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर ने मां बबीता के साथ बिताया दिन, शेयर की फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन