1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ बनेंगे बॉलीवुड ‘रैम्बो’, सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने भारत से की अच्छे रीमेक की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ बनेंगे बॉलीवुड ‘रैम्बो’, सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने भारत से की अच्छे रीमेक की उम्मीद

 Published : May 20, 2017 03:24 pm IST,  Updated : May 20, 2017 03:24 pm IST

अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘रैम्बो’ के बॉलीवुड रीमेक में नजर आने वाले हैं। दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन को उम्मीद है कि लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म 'रैम्बो' की हिंदी रीमेक में फिल्म के किरदार रैम्बो को सही तरीके से दर्शाया जाएग

rambo- India TV Hindi
rambo

लॉस एंजेलिस:  अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘रैम्बो’ के बॉलीवुड रीमेक में नजर आने वाले हैं। दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलॉन को उम्मीद है कि लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म 'रैम्बो' की हिंदी रीमेक में फिल्म के किरदार रैम्बो को सही तरीके से दर्शाया जाएगा। हॉलीवुड की इस फिल्म में काम कर चुके अभिनेता ने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर 'रैम्बो' का एक पोस्टर साझा किया, जो डेविड मॉरेल के उपन्यास 'फर्स्ट ब्लड' पर आधारित फिल्म श्रृंखला है।

स्टेलॉन ने इसके कैप्शन में लिखा, "मैंने हाल में पढ़ा कि वे भारत में 'रैम्बो' की रीमेक बना रहे हैं! शानदार किरदार। उम्मीद करता हूं वे किरदार को सही तरीके से पेश करेंगे।"

फिल्म के रीमेक में टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में होंगे, जबकि इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। बॉलीवुड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने 'रैम्बो रीमेक' का फर्स्ट लुक ट्विटर पर पोस्ट किया है। 

'रैम्बो' श्रृंखला की पहली फिल्म 'फर्स्ट ब्लड' (1982) थी, जिसने दुनियाभर में 12.5 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। इस श्रृंखला की फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है, 2008 में रिलीज हुई इसी श्रृंखला की पिछली फिल्म ने दुनियाभर में 11.3 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन