1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लीजा हेडन बनीं बेटे की मां, घर आया नन्हा मेहमान

लीजा हेडन बनीं बेटे की मां, घर आया नन्हा मेहमान

 Published : May 20, 2017 01:09 pm IST,  Updated : May 20, 2017 01:10 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन मां बन गई हैं। अपने पति डिनो लालवानी के साथ लीजा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

lisa- India TV Hindi
lisa

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन मां बन गई हैं। अपने पति डिनो लालवानी के साथ लीजा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 

लीजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए यह खुशखबरी दी है। आपको बता दें बच्चे का जन्म बुधवार को ही हुआ था। लेकिन इसकी जानकारी लीजा ने अब साझा की है।

लीजा और डिनो ने अपने बेटे का नामकरण भी कर दिया है। दोनों ने बच्चे का नाम जैक लालवानी रखा है।

अभिनेत्री लीजा ने बच्चे को गोद में लिए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में लीजा अस्पताल के सामने अपने पति के साथ खड़ी हैं। लीजा ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा कि जैक का जन्म 17 मई को 2017 को हुआ।

आपको बता दें, लीजा एक सफल मॉडल हैं। वह 'आयशा', 'हाउसफुल 3', 'क्वीन' और 'द शौकीन्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

लीजा हेडन ने 29 अक्टूबर, 2016 को अपने प्रेमी डिनो लालवानी से शादी की थी। लीजा और डिनो पिछले एक साल से डेटिंग कर रहे थे।

लीजा के पति डिनो पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश उद्यमी गुल्लू लालवानी के बेटे हैं।

लीजा ने अपनी प्रेगनेंसी के वक्त भी इंस्टाग्राम पर काफी तस्वीरें साझा की थीं। करीना के बाद उन्हें सबसे ज्यादा स्टाइलिश ‘मॉम टू बी’ कहा जा रहा था।

खबर इंडिया टीवी की तरफ से लीजा और उनके पति को इस नई खुशी के लिए शुभकामनाएं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन