1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘स्पाइडर मैन’ को आवाज देंगे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कहा निभाना चाहते हैं स्पाइडर मैन का किरदार

‘स्पाइडर मैन’ को आवाज देंगे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कहा निभाना चाहते हैं स्पाइडर मैन का किरदार

 Published : Jun 21, 2017 06:16 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 06:18 pm IST

'स्पाइडर मैन : होमकमिंग' के हिंदी संस्करण में स्पाइडर मैन की आवाज बने अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह हमेशा से स्पाइडर मैन का किरदार निभाना चाहते थे।

tiger shroff spiderman hindi - India TV Hindi
tiger shroff spiderman hindi

मुंबई: 'स्पाइडर मैन : होमकमिंग' के हिंदी संस्करण में स्पाइडर मैन की आवाज बने अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह हमेशा से स्पाइडर मैन का किरदार निभाना चाहते थे। टाइगर ने कहा, "मैं अपने बचपन के सुपरहीरो स्पाइडर मैन की हिंदी की आवाज बनने का उत्साह व्यक्त नहीं कर सकता हूं और मैं इतना कहना चाहूंगा कि मैं हमेशा से सुपरहीरो का किरदार निभाना चाहता था।"

'स्पाइडर मैन होमकमिंग' का नया और दमदार ट्रेलर रिलीज

अभिनेता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस फिल्म की घोषणा की। सोनी पिक्च र्स एंटरटेनमेंट भारत में यह फिल्म सात जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज करेगा। अभिनेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हिंदी में स्पाइडर मैन के रूप में उनकी आवाज को पसंद किया जाएगा।

​इनके फैन हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर को इस भूमिका के लिए चुने जाने के बारे में सोनी पिक्च र्स एंटरटेनमेंट के प्रबंध निर्देशक विवेक कृष्णानी ने कहा, "टाइगर सिर्फ युवा आइकन ही नहीं, बल्कि पारिवारिक दर्शकों का आकर्षण भी हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन