1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs on TikTok: देवोलीना भट्टाचार्जी ने हिना खान के फेमस किरदार 'कोमोलिका' का डायलॉग बोलते हुए शेयर किया वीडियो

Celebs on TikTok: देवोलीना भट्टाचार्जी ने हिना खान के फेमस किरदार 'कोमोलिका' का डायलॉग बोलते हुए शेयर किया वीडियो

 Published : May 31, 2020 12:48 pm IST,  Updated : May 31, 2020 04:06 pm IST

बॉलीवुड और टीवी की हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह टिकटॉक पर मजेदार वीडियो बनाकर फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी और हिना खान- India TV Hindi
देवोलीना भट्टाचार्जी और हिना खान Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस कारण सभी लोग अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रहे हैं। वह इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित टिकटॉक पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। यह टिकटॉक वीडियो तुरंत ही वायरल हो जाते हैं। आइये देखते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने आज क्या शेयर किया है...

टीवी की फेमस अभिनेत्रियां हिना खान और देवोलीना भट्टाचार्जी दोनों ही पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में नज़र आ चुकी हैं। देवोलीना ने हाल ही में हिना के फेमस रोल 'कोमोलिका' का डायलॉग बोलते हुए वीडियो शेयर किया। बता दें कि हिना ने कसौटी जिंदगी की 2 में निगेटिव रोल निभाया था।

वहीं, हिना खान ने भी फनी वीडियो शेयर किया है।

शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अलग-अलग भाषाओं में बने गानों पर लिप सिंक कर रही हैं। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

बिग बॉस 13 की शहनाज गिल ने पंजाबी गाने पर डांस किया है। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कॉमेडियन भारती सिंह को उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने लॉकडाउन बढ़ने की खबर सुनाई तो उनका कैसा हाल था.. इस वीडियो में देखिए..

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने एक फनी डायलॉग वीडियो शेयर किया है,जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

एक्टर रवि दुबे ने रिलेशनशिप को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी और पत्नी शरगुन मेहता की आवाज सुनाई दे रही है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन