1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा ने देश को दिलाया गोल्ड, सलमान खान सहित कई सेलेब्स ने दी बधाई

Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा ने देश को दिलाया गोल्ड, सलमान खान सहित कई सेलेब्स ने दी बधाई

 Published : Aug 07, 2021 06:09 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 09:24 pm IST

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। इस खुशी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

neeraj chopra - India TV Hindi
नीरज चोपड़ा  Image Source : TWITTER

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में शनिवार को स्वर्ण पदक जीता और भारत के एथलेटिक्स में पदक का 100 साल का सूखा खत्म किया। 23 वर्षीय नीरज ने क्वॉलीफिकेशन राउंड में सबसे सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। उनका थ्रो 86.59 मीटर का था।

1920 बेल्जियम ओलंपिक में भारत की ओर से तीन ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स और दो पहलवानों ने हिस्सा लिया था। तब से आज तक किसी भी भारतीय ने एथलेटिक्स में मेडल नहीं जीता था। नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। 

सलमान खान ने नीरज चोपड़ा को ट्वीट कर बधाई दी है। एक्टर ने लिखा-"बहुत खूब नीरज, यह अद्भुत है। बधाई। भगवान का आशीर्वाद। कड़ी मेहनत और समर्पण को जारी रखें।"

 

 

अक्षय कुमार ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई-

अभिषेक बच्चन ने नीरज को ट्वीट कर बधाई दी है। 

फाइनल राउंड से पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी ट्वीट करते हुए नीरज चोपड़ा का हौसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा- "खैंच राख्या सै मीटर"

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए लिखा- "गोल्ड, मैं खुशी से झूम रही हूं। नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया"

टोक्यो ओलंपिक में भारत अब 1 गोल्ड 2 सिल्वर और 4 कांस्य सहित कुल 6 मेडल जीत चुका है। नीरज चोपड़ा के अलावा भारत की ओर से मीराबाई चानू (वेट लिफ्टिंग) और रवि दहिया (कुश्ती) ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं पीवी सिंधु, बजरंग पूनिया, लवलीना और भारतीय हॉकी टीम ने भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता।  

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा-" नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में जीत पर बधाई। आपने अपने माता-पिता और भारत को गौरवान्वित किया है। मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। यह कमाल का है।'

बधाई हो नीरज चोपड़ा। एथलेटिक्स में हमारा पहला स्वर्ण। पूरे देश के लिए एक अविश्वसनीय रूप से गर्व का क्षण।

इतिहास रच दिया।

टोक्यो ओलंपिक में भारत अब 1 गोल्ड 2 सिल्वर और 4 कांस्य सहित कुल 6 मेडल जीत चुका है। नीरज चोपड़ा के अलावा भारत की ओर से मीराबाई चानू (वेट लिफ्टिंग) और रवि दहिया (कुश्ती) ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं पीवी सिंधु, बजरंग पूनिया, लवलीना और भारतीय हॉकी टीम ने भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन