1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में ये हैं आज के टॉप 5 इंस्टाग्रामर, सोनाली बेंद्रे से ऐश्वर्या राय तक जानिए कौन-कौन है लिस्ट में

बॉलीवुड में ये हैं आज के टॉप 5 इंस्टाग्रामर, सोनाली बेंद्रे से ऐश्वर्या राय तक जानिए कौन-कौन है लिस्ट में

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jul 10, 2018 11:58 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 11:58 pm IST

आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड के 5 इंस्टाग्रामर की, जिनकी आज की पोस्ट काफी पॉपुलर हुई है। इस लिस्ट में नंबर वन पर हैं सोनाली बेंद्रे। सोनाली ने आज अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने बाल छोटे करा लिए हैं और एक खूबसूरत सी पोस्ट लिखी है। 

सोनाली बेंद्रे- India TV Hindi
सोनाली बेंद्रे

नई दिल्ली: आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड के 5 इंस्टाग्रामर की, जिनकी आज की पोस्ट काफी पॉपुलर हुई है। इस लिस्ट में नंबर वन पर हैं सोनाली बेंद्रे। सोनाली ने आज अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने बाल छोटे करा लिए हैं और एक खूबसूरत सी पोस्ट लिखी है। सोनाली लिखती हैं- 

"मैं अपने पसंदीदा लेखक इसाबेल एलेंडे के बारे में बताऊं। वह लिखते हैं, हमें नहीं पता कि हम अंदर से कितने मजबूत हैं जब तक हमें अपनी पूरी ताकत दिखाने के लिए मजबूर न कर दिया जाए।"

सोनाली ने आगे लिखा कि, उन्होंने अपने चाहने वालों से जो प्यार मिल रहा है कि उसके लिए वह बहुत आभारी हैं। उन्होंने पसंदीदा लेखक की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कहानियों से मुझे बहुत लड़ने और आगे बढ़ने की हिम्मत मिल रही है। उन्होंने आगे लिखा, वह सिर्फ एक सकारात्मक सोच के साथ लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं।

दूसरे नंबर पर हैं इलियाना डिक्रूज। इलियाना ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। ब्लैक एंड वाइट टॉपलेस तस्वीर के साथ इलियाना ने एक बोल्ड मैसेज लिखा है। ​

इस लिस्ट में अगला नंबर फरहान अख्तर का है। फरहान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पिंक इज न्यू ब्लू। हैशटैग में वो फिटनेस की बात भी कर रहे हैं। वैसे इस तस्वीर को देखने के बाद आप भी कहेंगे वाह फिटनेस हो तो ऐसी।

इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं। ऐश ने अपनी तो नहीं लेकिन अपनी प्यारी सी बेटी आराध्या की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आराध्या बेहद प्यारी लग रही हैं और वो एफिल टॉवर के साथ पोज दे रही हैं। ऐश ने कैप्शन में लिखा है- मेरी एंजल हमेशा।

लास्ट बट नॉट लीस्ट इस लिस्ट में मिलिंद खांडेकर की वाइफ अंकिता भी हैं। अंकिता और मिलिंद ने हॉट फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, आप भी देखिए....

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन