1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर से जंग जीत चुकी एक्ट्रेस लीजा रे ने सोनाली बेंद्रे को लिखा इमोशनल खत, अभी पढ़िए

कैंसर से जंग जीत चुकी एक्ट्रेस लीजा रे ने सोनाली बेंद्रे को लिखा इमोशनल खत, अभी पढ़िए

 Published : Jul 09, 2018 01:18 pm IST,  Updated : Jul 09, 2018 01:18 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं। न्यूयॉर्क के अस्पताल में वो अपना इलाज करा रही हैं।

सोनाली ब्रेंद्रे-लीजा रे- India TV Hindi
सोनाली ब्रेंद्रे-लीजा रे

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं। न्यूयॉर्क के अस्पताल में वो अपना इलाज करा रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जैसे ही उनका पोस्ट आया उनके फैंस उनके लिए दुआएं करने लगे। तमाम सेलिब्रिटीज भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

सोनाली की बीमारी के बार में जब मॉडल और एक्ट्रेस लीजा रे को पता चला तो उन्होंने भी एक इमोशनल ट्वीट किया है। लीजा कैंसर से जंग जीत चुकी हैं इसलिए उनका ट्वीट काफी मायने रखता है। लीजा ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'डियर सोनाली बेंद्रे, मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं। ऐसे में शब्द कम पड़ रहे हैं तुम्हें कुछ भी कहने के लिए,लेकिन मैं तुम्हें खूब सारा प्यार भेजना चाहती हूं।

वॉटर जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी कनाडियन एक्ट्रेस लीजा रे साल 2009 में कैंसर से पीड़ित हो गई थीं। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और कैंसर को हरा दिया। लीजा रे ने कैंसर से लड़ने के बाद दोबारा अपना करियर शुरू किया।

सोनाली बेंद्रे के लिए पूरा देश दुआ मांग रहा है। सोनाली ने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने कैंसर होने का खुलासा किया था। सोनाली ने लिखा था- मैं अपने दोस्तों और परिवार की बहुत आभारी हूं। इससे लड़ने के लिए परिवार के सपोर्ट से बेहतर कुछ नहीं. फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के बाद मैं अभी न्यूयॉर्क में इलाज की प्रक्र‍ि‍या से गुजर रही हूं। हमें आशावादी रहना है और मैं हर कदम पर लड़ने को तैयार हूं।  मैं इस जंग से लड़कर दिखाऊंगी क्योंकि मेरे पीछे परिवार और दोस्तों की ताकत है।''उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए कहा कि इस लड़ाई से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन