अजय देवगन(Ajay Devgan), अनिल कपूर(Anil Kpaoor) स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन के साथ जॉनी लीवर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा नजर आने वाले हैं। लंबे समय के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) साथ में नजर आने वाले हैं। यह धमाल फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' है। टोटल धमाल को इंद्र कुमार डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। मजेदार सीन, डॉयलॉग्स, और मस्ती-मजाक आपको आपको काफी मजा आने वाला है। फिल्म का ट्रेलर और कई पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं। पोस्टर में फिल्म के सभी स्टार कास्ट का लुक और अंदाज काफी देखने लायक है। फिल्म के कई गाने भी रिलीज हो गए हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का सभी को इंतजार है। आइए आपको फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
Related Stories
फिल्म की रिलीजिंग डेट
22 फरवरी
फिल्म की स्टारकास्ट
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रितेश देशमुख, जॉनी लीवर
फिल्म के डायरेक्टर
इंद्र कुमार
फिल्म के प्रोड्यूसर
इंद्र कुमार और अशोक थाकेरिया
प्रोडक्शन कंपनी
फॉक्स स्टार स्टूडियो, अजय देवगन फिल्मस, पेन इंडिया लिमिटेड, मारुति इंटरनेशनल
फिल्म के राइटर
इंद्र कुमार
म्यूजिक डायरेक्टर
गौरव-रोशिन
फिल्म की ड्यूरेशन
2 घंटे 20 मिनट
फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के पोस्टर
फिल्म के गाने: