1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा से ट्रोल ने पूछा 'रामायण में संजीवनी बूटी कौन लाया', एक्ट्रेस ने इस तरह कर दी बोलती बंद

सोनाक्षी सिन्हा से ट्रोल ने पूछा 'रामायण में संजीवनी बूटी कौन लाया', एक्ट्रेस ने इस तरह कर दी बोलती बंद

 Published : Apr 17, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 07:17 pm IST

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जवाब में हनुमान जी की संजीवनी बूटी लाते हुए तस्वीर शेयर की और साथ में करारा जवाब भी दिया

सोनाक्षी सिन्हा से...- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा से ट्रोल ने पूछा 'रामायण में संजीवनी बूटी कौन लाया

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने फैन्स के साथ क्वेश्चन-ऑन्सर सेशन किया था, इसमें सोनाक्षी सिन्हा को लोगों ने रामायण से संबंधित सवाल पूछकर ट्रोल करना चाहा। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने कॉमन सेंस से लोगों को चुप करा दिया। सोनाक्षी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए लोगों के सवालों का जवाब दे रही थीं। किसी ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछ लिया कि 'रामायण में संजीवनी बूटी कौन लाया था?'

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जवाब में हनुमान जी की संजीवनी बूटी लाते हुए तस्वीर शेयर की और साथ में करारा जवाब भी दिया। एक्टेस ने लिखा- ''आप में से बहुत से लोग रामायण से संबंधित सवाल पूछ रहे हैं, कृपया इसे दूरदर्शन पर देखें, आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। जय बजरंग बली! ”

सोनाक्षी सिन्हा 
सोनाक्षी सिन्हा 

सोनाक्षी सिन्हा अपने ट्रोल को हैंडल करने में एक्सपर्ट हैं। सोनाक्षी को उनके बढ़े हुए वजन की वजह से भी कई बार ट्रोल किया जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन