1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ट्यूबलाइट' के बच्चे माटिन रे टंगू को पत्रकार ने समझा चाइनीज, वीडियो में देखिए बच्चे ने कैसे कर दी बोलती बंद

'ट्यूबलाइट' के बच्चे माटिन रे टंगू को पत्रकार ने समझा चाइनीज, वीडियो में देखिए बच्चे ने कैसे कर दी बोलती बंद

 Published : Jun 21, 2017 05:22 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 05:32 pm IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। फिल्म में सलमान के साथ माटिन रे टंगू नाम के बाल कलाकार भी हैं।

matin rey tangu- India TV Hindi
matin rey tangu Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। फिल्म में सलमान के साथ माटिन रे टंगू नाम के बाल कलाकार भी हैं। माटिन अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। लेकिन एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान माटिन से एक पत्रकार ने पूछ लिया ’क्या आप पहली बार भारत आए हैं।‘

इस पर नन्हें बच्चे ने ऐसा जवाब दिया कि पत्रकार की बोलती बंद हो गई। दरअसल फिल्म में माटिन एक चाइनीज बच्चे का रोल प्ले कर रहे हैं। ऊपर से माटिन का लुक भी ऐसा है कि वो चाइनीज लगते हैं।

​पढ़िए, क्या हुआ था जब सलमान ने शाहरुख को ट्यूबलाइट में कैमियो के लिए किया था कॉल

माटिन सवाल ठीक तरह से सुन नहीं पाए तो सलमान से उन्होंने पूछा कि ये क्या पूछ रहे हैं? हैरानी की बात यह है कि सलमान ने भी सवाल नहीं सही किया और माटिन से कहा वो पूछ रहे हैं कि क्या आप पहली बार इंडिया आए हैं?

इस पर माटिन ने कहा, ‘’मैं तो इंडिया का ही हूं। तो इंडिया मे ही रहूंगा ना’’

यहां देखिए वीडियो

सौजन्य- HuffPost

आपको बता दें, सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोहेल खान और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में चाइनीज एक्ट्रेस जू जू भी हैं।

​देखिए, ट्यूबलाइट के सेट से माटिन और सलमान की जुगलबंदी की तस्वीरें

यह फिल्म इस शुक्रवार 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन