1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की चाइनीज हीरोइन झू झू के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप, 'ट्यूबलाइट' में आने वाली हैं नजर

सलमान की चाइनीज हीरोइन झू झू के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप, 'ट्यूबलाइट' में आने वाली हैं नजर

 Published : Jun 17, 2017 12:52 pm IST,  Updated : Jun 17, 2017 12:55 pm IST

सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' में इस बार दो खास चीजें देखने को मिलेंगी, पहली तो यह कि इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते दिखेंगे, दूसरी यह कि इस फिल्म में कोई इंडियन एक्ट्रेस नहीं होगी।

zhu zhu- India TV Hindi
zhu zhu

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की रिलीज में कुछ ही दिन रह गए हैं। हमेशा से ही सलमान की फिल्मों में कुछ नया देखने को मिलता हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी सलमान अपनी फिल्म में कुछ नया लेकर आने वाले हैं। ट्यूबलाइट में इस बार दो खास चीजें देखने को मिलेंगी, पहली तो यह कि इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान कैमियो करते दिखेंगे, दूसरी यह कि इस फिल्म में कोई भी इंडियन एक्ट्रेस नजर नहीं आएगी, बल्किन चाइनीज एक्ट्रेस झू झू सलमान के साथ नजर आएंगी।

​सलमान की हीरोइन झू झू की ये बिकनी तस्वीर हो रही है वायरल

इस फिल्म की सबसे खास बात है कि फिल्म में किसी इंडियन एक्ट्रेस की जगह चीनी एक्ट्रेस झू-झू का होना, जो सलमान खान के फैंस को थोड़ा सा परेशान कर रही है क्योंकि यह इंडिया वालों के लिए नया नाम हैं। लेकिन आपको बता दें, यह नाम इंडियावालों के लिए भले ही नया हो, लेकिन चाइना में यह जाना-पहचाना नाम है। झू झू चाइना की एक बड़ी एक्ट्रेस हैं।

आज हम आपको चाइनीज एक्ट्रेस झू झू के बारे में ऐसी दस खास बातें बताने जा रहे हैं, जो आप जानना चाहते हैं। 

zhu zhu
zhu zhu

  1. झू झू का जन्म बिजिंग में 19 जुलाई 1984 को एक मिलिट्री परिवार में हुआ था, उनके दादा जी आर्मी में जनरल थे।
  2. झू झू ने तीन साल की उम्र से ही पियानो सिखना शुरू कर दिया था और जब वह स्कूल में पढाई कर रहीं थी तब उन्होंने ब्यूटी एण्ड द बीस्ट इंग्लिश स्टेज परफॉमेंस भी किया।
  3. झू झू ने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई बिजिंग के एक टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस यूनिवर्सिटी से पूरी की, जहां से उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन