1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जितेन्द्र और शोभा कपूर को शादी की सालगिरह पर बेटे तुषार ने स्पेशल तरीके से किया विश

जितेन्द्र और शोभा कपूर को शादी की सालगिरह पर बेटे तुषार ने स्पेशल तरीके से किया विश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 03:34 pm IST

अभिनेता जितेंद्र और शोभा कपूर आज अपनी शादी की 44वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर तुषार कपूर ने स्पेशल तरीके से विश करते हुए शुक्रिया कहा।

जितेन्द्र और शोभा कपूर को शादी की सालगिरह पर बेटे तुषार ने स्पेशल तरीके से किया विश- India TV Hindi
जितेन्द्र और शोभा कपूर को शादी की सालगिरह पर बेटे तुषार ने स्पेशल तरीके से किया विश Image Source : INSTAGRAM/TUSSHARK89

बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र और शोभा कपूर आज अपनी शादी की 44वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर और उनके बेटे तुषार कपूर ने सोशल मीडिया में एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके एनिवर्सरी विश करते हुए प्यारा सा नोट लिखा। 

तुषार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें जितेंद्र और शोभा कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' हैप्पी एनिवर्सरी मॉम एंड डैड, आपके प्यार के लिए धन्यवाद ... जिन्होंने मुझे सिखाया है कि मैं एक शानदार डैडी कैसे बनूं।" 

'लक्ष्मी' फिल्म का नाम बदलने के बाद सामने आया नया पोस्टर, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी यूं आए नज़र

आपको बता दें कि तुषार कपूर सिंगल पैरेंट है। उनका 4 साल का बेटा लक्ष्य है। 

वहीं कुछ दिनों पहले एकता कपूर ने भी तुषार कपूर के बर्थ डे फैमिली की कई पुरानी तस्वीरें शेयर की थी। 

TV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकता कपूर बिखेरने वाली हैं जादू, जल्द आएंगे 15 से ज्यादा शोज

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र 70 और 80 दशक के टॉप अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने स्वर्ग से सुंदर, जाल, ऐसा प्यार कहां, ये देश, औलाद और जानी दुश्मन जैसी सुपरहिट फिल्में की है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन