1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों अपने बच्चों को भारत नहीं लाना चाहतीं ये टीवी अभिनेत्री

आखिर क्यों अपने बच्चों को भारत नहीं लाना चाहतीं ये टीवी अभिनेत्री

 Published : Jul 21, 2017 12:43 pm IST,  Updated : Jul 21, 2017 12:43 pm IST

निकी वालिया पिछले कुछ वक्त से किसी भी धारावाहिक में अभिनय करती हुई नहीं नजर आई हैं। लेकिन अब वह पर्दे पर वापसी को लेकर एक फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल वह सीरियल 'इश्क गुनाह' के साथ टेलीविजन पर लौट रहीं हैं। बता दें कि...

niki- India TV Hindi
niki

मुंबई: छोटे की जानी मानी अदाकारा निकी वालिया पिछले कुछ वक्त से किसी भी धारावाहिक में अभिनय करती हुई नहीं नजर आई हैं। लेकिन अब वह पर्दे पर वापसी को लेकर एक फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल वह सीरियल 'इश्क गुनाह' के साथ टेलीविजन पर लौट रहीं हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से वह अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में जाकर बस गई हैं और अब भारत वापस आने का उनका कोई ईरादा भी नहीं हैं। निका ने बताया कि उनकी भारत में बसने की योजना नहीं है, क्योंकि वह बच्चों को ब्रिटेन से भारत लाना नहीं चाहती। निकी के बच्चे शॉन, सबरीना वालिया वर्तमान में अपने पिता सोनी वालिया के साथ रहते हैं।

निकी ने कहा, "मैं भारत में बसना नहीं चाहती। मैं बच्चों की जड़ उखाड़ना नहीं चाहती। मैं जरूरत पड़ने पर आ जा सकती हूं और मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई परेशानी होगी। मेरे बच्चे वहां ठीक ढंग से बस गए हैं और उन्हें अलग देश में स्थानांतरित करना उचित नहीं होगा।" (OMG! इस फिल्ममेकर की पेन ड्राइव में मिली अक्षय कुमार की 'टॉयलेट...' की लीक कॉपी)

अभिनेत्री को पिछली बार वर्ष 2006 के धारावाहिक 'अस्तित्व: एक प्रेम कहानी' में देखा गया था। 'इश्क गुनाह' में निकी, लैला रायचंद की भूमिका में दिखेंगी। इसमें संजय कपूर, स्मृति कालरा और आशिम गुलाटी जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। धारावाहिक जल्द ही टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन