1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शिंदे ने अपना ट्विटर अकाउंट किया डिलीट, खुद बताई इसकी वजह

शिल्पा शिंदे ने अपना ट्विटर अकाउंट किया डिलीट, खुद बताई इसकी वजह

 Published : Jan 24, 2019 11:58 am IST,  Updated : Jan 24, 2019 12:15 pm IST

बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया है जिसकी वजह उन्होंने खुद बताई है।

Shilpa shinde- India TV Hindi
Shilpa shinde Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHINDE

बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे(Shilpa shinde) एक बाद सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार लोगों की आलोचना का सामना भी करना पड़ता है। आलोचना के बाद भी शिल्पा उनपर इतना ध्यान नहीं देती हैं। मगर इस बार शिल्पा शिंदे ने अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। अकाउंट डिलीट करने के बाद शिल्पा ने खुद ही इसके पीछे की वजह ही बताई है।

जब शिल्पा ने उनके अकाउंट डिलीट करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने स्पॉटबॉय. कॉम को बताया कि उनके किसी फैन ने उन्हें किसी पोस्ट में टैग किया था। जिसे उन्होंने रिट्वीट कर दिया। जिसके बाद उनके फैन्स उन्हें समझाने लगे कि उन्हें दूसरों के मामलों में नहीं पड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा मुझे लगता है फैन्स हमारे नए प्रोजेक्ट के बारे में जानना चाहते हैं। जिसके बारे में फैन्स को बताना में कोई बुराई नहीं है। लेकिन अगर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखना और उनके बाद फैन्स का आपको करेक्ट करना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है।

आपको बता दें कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ के बिग बॉस 12 जीतने पर भी शिल्पा ने ट्वीट किया था। जिसके बाद दीपिका के फैन्स से उन्हें काफी सुनाया था। कुछ लोग बड़ी चीजों के लिए पैदा होते हैं सुपरहीरो श्रीसंथ। जिसके बाद श्रीसंत के फैन्स ने उनकी तारीफ की थी।

आपको बता दें शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकी हैं। वह हिना खान और विकास गुप्ता को हराकर यह ट्रॉफी जीती थीं। बिग बॉस के बाद शिल्पा शिंदे किसी शो में नजर नहीं आई हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करे।

Also Read:

शादी के बंधन में बंधे प्रतीक बब्बर और सान्या सागर, पहली फोटो आई सामने

Malaika Arora का ड्राइवर कर रहा था प्राइवेट बातें लीक, नौकरी से किया आउट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन