1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss Reunion: शिल्पा शिंदे, अनूप जलोटा, जसलीन और श्रीसंत साथ में पार्टी करते आए नजर

Bigg Boss Reunion: शिल्पा शिंदे, अनूप जलोटा, जसलीन और श्रीसंत साथ में पार्टी करते आए नजर

 Published : Jan 12, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Jan 12, 2019 02:09 pm IST

बिग बॉस सीजन 12 खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट साथ में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जो लोग शो में लड़ते थे वह भी साथ में नजर आ रहे हैं। अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Bigg Boss Reunion- India TV Hindi
Bigg Boss Reunion Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस सीजन 12' खत्म हो चुका है। इस सीजन का खिताब दीपिका कक्कड़(Dipika Kakar) ने अपने नाम किया है। बिग बॉस के सीजन 12 की शुरुआत काफी शानदार हुई थी। शो में अनूप जलोटा और जसलीन मथारु की जोड़ी को बहुत अटेंशन मिली थी। मगर बाद में यह सब खत्म होता गया और शो अपने एंड पर आ गया। इस समय सोशल मीडिया पर बिग बॉस की फोटोज बहुत वायरल हो रही हैं। शो के खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट साथ में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जो लोग शो में लड़ते थे वह भी साथ में नजर आ रहे हैं। अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बिग बॉस सीजन 12 के कई लोग मस्ती करते नजर आ रही हैं।

बिग बॉस सीजन 12 के अनुप जलोटा, जसलीन मथारु, श्रीसंत, शिवाशीश और रोशमी बनिक पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में इस पार्टी में सभी के साथ लास्ट सीजन की विनर शिल्पा शिंदे और श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी भी शामिल थे। 

यह फोटोज अनुप जलोटा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- इस गेट-टुगेदर में बिग बॉस के घर की यादों को दोबारा जीते हुए। इसके अलावा जलसीन मथारु ने भी अपने सोशल मीडिया पर यह फोटोज शेयर की हैं।

इससे पहले श्रीसंत, उनकी पत्नी और जसलीन दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब से मिलने के लिए उनके घर गए थे। इस समय श्रीसंत कलर्स टीवी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं। साथ ही अपनी आने वाली फिल्म कैबरेट का प्रमोशन करने में बिजी है।इस फिल्म को पूजा भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में श्रीसंत के साथ रिचा चड्डा भी नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बोले अनुपम खेर, कहा- फिल्म के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं

पूरा हुआ सारा अली खान का सपना, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आएंगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन